Main Slideप्रदेशराजनीति

पंजाब : चुनाव से पहले केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, सभी व्यस्क महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे

 

पंजाब के अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसको ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोगा में बड़ी घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी सरकार बनने पर पंजाब में सभी व्यस्क महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे।

इसके साथ ही, अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा है कि बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन से अलग 1000 रुपये मिलेंगे।

 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अगर हम 2022 में पंजाब में सरकार बनाते हैं, तो हम राज्य की हर उस महिला को, जिसकी उम्र 18 साल से अधिक है, 1000 रुपये प्रति माह देंगे। अगर किसी परिवार में 3 महिला सदस्य हैं तो प्रत्येक को 1000 रुपये मिलेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा।”

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close