Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशप्रदेश

देव दीपावली 2021 : आज 15 लाख दीयों से जगमगाएगी वाराणसी, इन घाटों पर दिखेगा अद्भुत नज़ारा

 

यूपी के वाराणसी जिले में आज भव्य तरीके से देव दीपावली मनाई जायेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए वाराणसी के 84 घाट दीयों से जगमगाएंगे। वहीं पर्यटन विभाग भी पर्यटकों की आने को लेकर व्यवस्थाओं में जुटा है।

घाटों पर लेजर शो भी दिखेगा

देव दिवाली कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन पवित्र नदियों गंगा− यमुना के घाटों पर लोग दीपक जलाते ही है, विश्व विख्यात इस धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के परम्परा को देवताओं की दीपावली भी कहते हैं। वाराणसी में देव दीपावली के पर्व पर घाट, कुंड, गलियां और चौबारे दीपों से रौशन होंगे। साथ ही घाटों पर लेजर शो भी दिखेगा। वहीं पहली बार कन्याएं मां गंगा की आरती उतारेंगी और 108 किलो फूल से उनका श्रृंगार किया जाएगा। अस्सी से राजघाट तक 84 घाटों के बीच 22 से अधिक जगहों पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।

पहली बार पांच कन्याएं आरती करेंगी

इसमें से अस्सी, भदैनी, तुलसीघाट, शिवाला, हरिश्चंद्र, शंकराचार्य घाट, दशाश्वमेध, अहिल्याबाई, ललिताघाट, पंचगंगा घाट, सिंधिया घाट, मणिकर्णिका घाट प्रमुख हैं। बताया जा रहा है कि गंगोत्री सेवा समिति की ओर से गंगा आरती के इतिहास में पहली बार पांच कन्याएं आरती करेंगी। काशी के विद्वानों की सहमति के बाद ये निर्णय लिया गया है। पांच कन्याओं के अलावा 21 बटुक और 42 रिद्धि-सिद्धि महाआरती में शामिल होंगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close