Main SlideUncategorizedराष्ट्रीय

कल लगेगा 580 साल बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण

 

साल 2021 का तीसरा ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर यानी शुक्रवार को लगने जा रहा है। इस बार का चंद्र ग्रहण बहुत ख़ास है क्यूंकि ऐसा चंद्र ग्रहण 580 साल के बाद लगने जा रहा है।

ग्रहण की अवधि करीब साढ़े 3 घंटे

यह चंद्र ग्रहण पिछले 580 साल का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि करीब साढ़े 3 घंटे की रहेगी। भारत में यह चंद्र ग्रहण दोपहर को 12:48 बजे से 04:17 मिनट तक रहेगा। साथ ही इस चंद्र ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद 4 दिसंबर 2021 को एक सूर्य ग्रहण भी लगेगा।

इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण 1440 में लगा था

हालांकि यह आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में केवल असम और अरुणाचल प्रदेश में ही दिखाई देगा। इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण 1440 में लगा था, वहीं 19 नवंबर 2021 के बाद अब 8 फरवरी 2669 में इतना लंबा चंद्र ग्रहण लगेगा। यानी कि 648 साल बाद ऐसा ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण की अवधि ज्‍यादा होने के कारण लोग ज्‍यादा देर तक इस अद्भुत खगोलीय घटना का अनुभव ले पाएंगे।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close