Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयव्यापार

अमेरिका को पछाड़कर दुनिया का सबसे अमीर देश बना चीन

चीन ने अर्थव्यवस्था के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दुनिया के अमीर देश के पहले स्थान पर अपना नाम काबिज़ कर लिया है। मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी मैकिन्से एंड कंपनी की रीसर्च ब्रांच की एक नई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की कुल संपत्ति में चीन की हिस्सेदारी करीब एक तिहाई है।

113 ट्रिलियन डॉलर की छलांग

रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन के पास साल 2000 में सिर्फ 7 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति थी। 2020 में चीन की संपत्ति बढ़कर 120 ट्रिलियन डॉलर हो गई। इस लिहाज से चीन ने 20 साल में 113 ट्रिलियन डॉलर की छलांग लगाई है।

2 दशक में दुनिया की संपत्ति तीन गुना

इसी अवधि के दौरान, अमेरिका ने अपनी कुल संपत्ति में दोगुने से अधिक की तेजी देखी है। अमेरिका की कुल संपत्ति 90 ट्रिलियन डॉलर है। रिपोर्ट की मानें तो साल 2000 में दुनिया की कुल संपत्ति 156 लाख करोड़ डॉलर थी, जो 2020 में बढ़कर 514 लाख करोड़ डॉलर हो गई। इस लिहाज से 2 दशक में दुनिया की संपत्ति तीन गुना हो गई है।

बैलेंस शीट के आधार पर रिपोर्ट तैयार

आपको बता दें कि दुनिया के कुल 10 देशों की बैलेंस शीट के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। ये देश- मेक्सिको, चीन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।

भारत के इस रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए लेना पड़ता है पाकिस्तानी वीज़ा

सरकारी अस्पतालों में जीका वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए: योगी आदित्यनाथ

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close