Main SlideUncategorizedतकनीकी

BMW के बारे में ये बातें जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य

 

अगर हम आपसे पूछे कि आपकी पसंदीदा कार कौन सी है तो निश्चित तौर पर आपकी फेवरिट कारों की लिस्ट में कम से कम एक कार तो BMW की होगी ही। BMW की लग्ज़री कार ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व भर में काफी पसंद की जाती है। आज हम आपके लिए BMW से जुड़ी कुछ ऐसी खास बातें लेकर आए हैं, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

बवेरियन मोटर वर्क्स

बता दें कि। जिसकी स्थापना कार्ल रैप ने 102 साल पहले 1916 में की थी। शुरुआत में कंपनी का नाम रैप मोटर वर्क्स था, जिसे बाद में बदलकर बवेरियन मोटर वर्क्स (Bavarian Motor Works) यानि BMW कर दिया गया था। BMW मुख्य रूप से लग्ज़री कार बनाती हैं। कार के अलावा BMW मोटर साइकिल भी बनाती है। 1945 तक BMW विमान के इंजन भी बनाती थी।

BMW की कारें लोगों के बीच काफी पसंदीदा है

आपको बता दें कि BMW नाम की कंपनी BMW का ही एक हिस्सा है, जो मुख्य रूप से बिजली से चलने वाली गाड़ियों का निर्माण करती है। साल 2016 में BMW ने कुल 25,12,635 गाड़ियों का निर्माण किया, जो ये साबित करने के लिए काफी है कि दुनिया भर में BMW की कारें लोगों के बीच कितनी पसंद की जाती हैं। BMW की महंगी कारें न सिर्फ सेलेब्रिटीज़ बल्कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों के बीच भी काफी पसंदीदा है।

BMW का मालिक कौन?

वर्तमान में BMW का मालिकाना हक मुख्य रूप से दो लोगों के हाथ में है। Stefan Quandt क्के पास कंपनी का 29 प्रतिशत शेयर है तो वहीं Susanne Klatten के पास कंपनी के 21 फीसदी शेयर हैं। बाकी की 50 फीसदी हिस्सेदारी सार्वजनिक निवेशकों के पास है। बता दें कि किसी भी कंपनी में 49 फीसदी से ज़्यादा हिस्सेदारी रखने वाले को ही असली मालिक माना जाता है। लेकिन यहां किसी भी एक शख्स के पास कंपनी की 49 फीसदी से ज़्यादा हिस्सेदारी नहीं है।

टी 20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में आज भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड, जानें कौन बनेगा टी 20 का नया बॉस

योगी के शासन में माफिया उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं, अब यहां कानून का राज है: अमित शाह

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close