Main Slideमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा काम्या पंजाबी हुई कांग्रेस में शामिल

 

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा काम्या पंजाबी ने भी अब राजनीती में एंट्री कर ली है। उन्होंने कांग्रेस का हांथ थाम लिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस के नेशनल एग्जीक्यूटिव नीरज भाटिया ने ट्वीट कर दी है।

कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया

नीरज भाटिया ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा -‘ एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने मुंबई कांग्रेस के प्रेसिडेंट भाई जगताप की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।’ फोटो में काम्या पंजाबी हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहने बेहद सिम्पल लुक में नजर आ रही है। मुंबई कांग्रेस प्रेजिडेंट भाई जगताप, यूथ लीडर सूरज सिंह ठाकुर और वर्किंग प्रेजिडेंट चरण सिंह सापरा ने टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। काम्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

छवि

ANI

किन्नर बहु की सास का रोल निभा चुकी

बता दें कि बता दें कि काम्या पंजाबी ने पिछले साल 2020 में एक बेटे के पिता और बिजनेसमैन शलभ डांग शादी की थी। काम्या बनू मैं तेरी दुल्हन, मर्यादा: लेकिन कब तक और बेइंतहा जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वो बिग बॉस के सातवें सीजन का भी हिस्सा रही है। इसके साथ ही वह कलर्स चैनल पर आने वाले मशहूर शो शक्ति में किन्नर बहु की सास का रोल निभा चुकी हैं।

दुल्हन के अवतार में नज़र आईं शहनाज़ गिल, हो गई ट्रोलिंग का शिकार

हरियाणा: तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसानों को कुचला, 3 की मौत

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close