Main Slideमनोरंजन

दुल्हन के अवतार में नज़र आईं शहनाज़ गिल, हो गई ट्रोलिंग का शिकार

 

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल अपने करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के गुज़र जाने के बाद एक बार फिर से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। सिद्धार्थ के जाने बाद शहनाज़ काफी टूट गई थी और कई दिनों तक वह सोशल मीडिया से दूर एकाकी में ज़िन्दगी बिता रही थी। अब उन्होंने फिर से अपने रुके हुए काम निपटाने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में शहनाज़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ज़बरदस्त ट्रोल हो गईं।

दुल्हन के अवतार में नजर आ रही

शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं। ऐसे में कई यूजर्स ने शहनाज को ट्रोल करना शुरु कर दिया। शहनाज़ का दुल्हन वाला अवतार देखकर कई यूजर्स भड़क गए और उन पर निशाना साधने लगे। कई यूजर्स ने यह भी सवाल उठाए हैं कि शहनाज तो सिद्धार्थ पर दिल खोलकर प्यार लुटाती थीं फिर उनकी मौत के कुछ समय बाद ऐसे दुल्हन बनकर कैसे नजर आ सकती हैं।

अब अपने काम पर लौट आई

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को महज़ चालीस साल की उम्र में अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। इस खबर से शहनाज़ सदमे में चली गई थी। शहनाज सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के बाद ना कुछ खा रही थीं और ना ही ढंग से सो रही थीं। लेकिन धीरे धीरे वह अब अपने काम पर लौट आई हैं।

हरियाणा: तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसानों को कुचला, 3 की मौत

पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाली टीचर नफीसा अटारी हुईं गिरफ्तार, फिर जुर्माने पर मिली ज़मानत

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close