Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के सत्ता में 20 साल पूरे होने पर अमित शाह बोले- जनता पीएम मोदी को मुझसे ज्यादा जानती है

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में 20 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के संबोधित करते हुए उन्होंने कह कि साल 2014 में देश की जनता ने धैर्य से फैसला देते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी जी को पूर्ण बहुमत के साथ देश का शासन सौंपा। आज जनता पीएम मोदी को मुझसे ज़्यादा जानती है।

मल्टी पार्टी डेमोक्रेटिक सिस्टम को स्वीकार किया

अमित शाह ने कहा, ‘’भारत की आजादी को 75 साल हो गए हैं। जब हम आजाद हुए, हमारे देश की संविधान सभा बनी, संविधान सभा ने मल्टी पार्टी डेमोक्रेटिक सिस्टम को स्वीकार किया। बहुत सोच समझकर स्वीकार किया था जो उचित फैसला था। इतना बड़ा देश, इतनी विविधताओं वाला देश, किसी व्यक्ति के आधार पर चुन कर नहीं आना चहिए। मल्टी पार्टी डेमोक्रेटिक सिस्टम होना चाहिए, हर पार्टी की एक आईडियोलॉजी होनी चाहिए।’’

विकास की शुरुआत की

अमित शाह ने आगे कहा-‘’साल 2014 आते-आते देश में राम-राज की परिकल्पना ध्वस्त हो चुकी थी। जनता के मन में ये आशंका थी कि कहीं हमारी बहुपक्षीय लोकतांत्रिक संसदीय व्यवस्था फेल तो नहीं हो गई। लेकिन देश की जनता ने धैर्य से फैसला देते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी जी को पूर्ण बहुमत के साथ देश का शासन सौंपा।’’ उन्होंने कहा -‘’जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने कई सारे बदलाव लाने का प्रयास किया। बहुत सारे कार्य उन्होंने गुजरात में किए. रिफॉर्म्स, पारदर्शिता पर उन्होंने काम किए। वहां सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशक विकास की शुरुआत की। ‘’

प्रदेश सरकार बाढ़ से प्रभावित सभी किसानों को पूरी मदद देने लिए प्रतिबद्ध: योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने शहीद जवान समर पाल सिंह के परिजनों को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close