Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराष्ट्रीय

अयोध्या दीपोत्सव: संवर रही है अयोध्या नगरी, इस बार 9 लाख दीयों से रोशन होगी राम की पैड़ी

 

राम नगरी अयोध्या में इस बार बेहद खास स्वरूप में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 1 नवंबर से 6 नवंबर तक आयोजित होगी जिसमें राम की पैड़ी पर 9 लाख दीप जलाए जाएंगे तो वही राम कथा पार्क पर भगवान श्री राम के आगमन और उनका राज्याभिषेक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी किया जाएगा।

श्री राम शोभा यात्रा

इन सब कार्यक्रम के पूर्व अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से श्री राम शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसको लेकर अयोध्या के सरयू तट से लेकर मठ मंदिरों तक चल जाए और संवारने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान अयोध्या में 30 आकर्षक गेट बनाए जाएंगे। तो वही राम की पैड़ी पर लेजर शो व प्रदूषण मुक्त आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा।

दीपोत्सव कार्यक्रम 1 नवम्बर से शुरू

अयोध्या में इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम 1 नवम्बर से शुरू हो जायेगा। 2 नवम्बर को रिर्हसल एवं टू एण्ड टैवेल्स का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तो वहीं 3 नवम्बर को सुबह सबसे पहले श्रीराम शोभायात्रा के रूप में अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक रामायण के प्रसंगों पर तैयार 11 झांकियों को निकाला जाएगा जो अयोध्या के प्रमुख मार्ग से होते हुए रामकथा पार्क तक पहुंचेगी।

 लेजर शो

वहीं राम की पैड़ी पर लेजर शो सहित होलोग्राफी, प्रोजेक्शन मैपिंग तथा इलेक्ट्रानिक आतिशबाजी भी  किया जायेगी। तो वहीं 70 प्रमुख स्थानों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, एलईडी बैन के द्वारा इस प्रकरण का लाइव टेलीकास्ट पूरे शहर में अलग अलग स्थानों पर दिखाया जाएगा लगायी जायेगी। तो वहीं रामकथा पार्क पर भगवान के पुष्पक विमान से आगमन के बाद स्वागत राज तिलक किए जाने के दौरान हेलीकाप्टर द्वारा आकाश से पुष्प वर्षा किया जाएगा जिसके बाद विदेशी रामलीला का आयोजन किया जाएगा।

संत समिति के बीच हुई बैठक

अयोध्या में दीपोत्सव को खास बनाये जाने के लिए जिला प्रशासन व अयोध्या के संत समिति के बीच हुई बैठक के दौरान संतो ने अयोध्या वासियों को इस दीपोत्सव में शामिल होने का भी प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही दीपोत्सव के दौरान होने वाली दुश्वारियां को लेकर भी मंथन किया गया। जिस पर जिला प्रशासन ने अयोध्या के वासियों को राम की पैड़ी तक पहुंचने के लिए बनाए गए रास्तों की जानकारी दी तो वहीं यह भी बताया कि इस बार अयोध्या की राम की पैड़ी से मिलने वाली 28 गलियों को भी खुला रखा जाएगा जिससे लोग राम की पैड़ी तक पहुंच सके।

सुरक्षा का खास ख्याल रखे

इसके साथ ही संतो को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए लगभग एक दर्जन मिनी बसों को लगाया जाएगा। साथी दीपोत्सव के दौरान अयोध्या की सुरक्षा का खास ख्याल रखे जा इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।

जम्मू-कश्मीर: आतंकी गतिविधियों को देखते हुए तैनात किये गए अतिरिक्त सुरक्षा बल

बिग बॉस 15 में छाया प्यार का मौसम, करण कुंद्रा और तेजस्वी आ रहे हैं एकदूसरे के करीब

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close