Main Slideप्रदेश

मुंबई की 60 मंजिला ईमारत में भीषण आग लगने से मचा हाहाकार, बचने के लिए 19वें फ्लोर से लटका शख्स

मुंबई: मुंबई में करी रोड स्थित 60 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में करीब 12 बजे आग लगी। जिसके बाद इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शख्स की मौत अपार्टमेंट के 19वें फ्लोर से गिरने के बाद हुई। वहीं, मौके पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि आग लगने के बाद कैसे अपार्टमेंट में हाहाकार मच गया। एक व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए छज्जे से लटक गया। लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 19वीं मंजिल से गिर गया। शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण तिवारी के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि इमारत 60 मंजिला है और इसके 19वीं मंजिल पर आग लगी। वीडियो में इमारत में आग की लपटें और धुआं उठता नजर आ रहा है। वहीं, हीं शख्स के इमारत से नीचे गिरने के बाद चीख पुखार मच गई। इसके बाद शख्स को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मुंबई फायर डिपार्टमेंट ने यह जानकारी दी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close