Main Slideजीवनशैलीस्वास्थ्य

एक्सरसाइज ना करने की आदत आपको बना सकती है इन बीमारियों का शिकार

 

दुनिया में स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं होता और शरीर अगर स्वस्थ हो तो सब कुछ अच्छा लगता है। शरीर को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है वरना कई खतरनाक बीमारियां मुसीबत खड़ी कर देती हैं। कहते हैं कि जिन लोगों को एक्सरसाइज करने की आदत नहीं होती है उनका दिल और शरीर एकदम कमजोर हो जाता है। आज कल की तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों ने व्यायाम करना बिल्कुल छोड़ दिया है जो कई बीमारियां आमंत्रित करता है।

शारीरिक दर्द आदि की समस्या भी हो सकती

एक्सरसाइज ना करने पर शरीर का रक्त प्रवाह बाधित होता है। जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन और पोषण की कमी हो सकती है। इसके साथ ही व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, तनाव, डिप्रेशन, शारीरिक दर्द आदि की समस्या भी हो सकती है।

दिल कमज़ोर होना

दिल हमारे शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ खून प्रदान करने का कार्य करता है। अगर इसका कार्य बाधित होता है, तो शरीर पर बुरा असर पड़ता है। जो लोग रोजाना कार्डियो या एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं, उनका दिल ज्यादा स्वस्थ होता है और दिल के रोगों का खतरा कम होता है।

मसल्स कमजोर होना

एक्सरसाइज ना करने से मांसपेशियां कमजोर होने पर शारीरिक गतिविधि करना काफी मुश्किल हो जाता है। मसल्स को मजबूत बनाए रखने के लिए उनमें फ्लैक्सिबिलिटी और मॉबिलिटी रखना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज ना करने से मसल्स का ना सिर्फ लचीलापन और मुड़ने की क्षमता कम होती है, बल्कि उनमें आ रहा रक्त प्रवाह भी कम हो जाता है।

स्टैमिना और सहनशक्ति कम होना

जिन लोगों में एक्सरसाइज नहीं करने की आदत होती है। उनके शरीर में स्टैमिना और सहनशक्ति की कमी होती है। जिसके कारण छोटा-मोटा काम करने में सांस फूलना, थक जाना जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।

 नींद ना आना

एक्सरसाइज ना करने की आदत आपकी नींद भी प्रभावित कर सकती है। जिससे शरीर खुद को रिपेयर व रिफ्रेश नहीं कर पाता है और तनाव व चिड़चिड़ेपन में बढ़ोतरी हो सकती है। एक्सरसाइज करने से शरीर को थकावट महसूस होती है और शरीर दिमाग को आराम करने का संकेत भेजता है। जिससे आपको जल्दी नींद आ जाती है।

बता दें कि रोजाना 20-30 मिनट शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। जिसमें कम से कम जॉगिंग, वॉकिंग, योगा, गहरी सांस लेना, स्ट्रेचिंग आदि एक्सरसाइज का मिश्रण होना चाहिए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close