Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी एंकर टीवी पर दे रही थीं मौसम की जानकारी, तभी पीछे स्क्रीन पर चलने लगा अश्लील विडिओ

नई दिल्ली: अमेरिका में एक महिला न्यूज एंकर दे रही थीं मौसम का अपडेट तभी पीछे स्क्रीन पर चलने लगा पॉर्न विडिओ। जिसके बाद यह विडिओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। बाद में न्यूज चैनल ने अपने दर्शकों से माफी मांगी।

बता दें, एंकर कोडी प्रॉक्टर ‘KREM News’ पर मौसम की जानकारी दे रही थीं। थीं लेकिन तभी पीछे स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चालू हो गया। एंकर कोडी को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके पीछे स्क्रीन पर क्या चल रहा है, वो अपनी बात कहती रहीं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि पीछे पोर्न वीडियो चल रहा है, तो वो भी एक पल के लिए सकपका गईं।

इस बीच चैनल को शिकायती फोन आने लगे। जिसके बाद तुरंत वीडियो को बंद किया गया। चैनल ने इसके लिए दर्शकों से माफी भी मांगी। चैनल की ओर से कहा गया कि ऐसा भविष्य में फिर कभी ना हो, इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। साथ ही पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये कैसे हुआ।

कई लोगों ने चैनल पर पोर्न वीडियो चलने की शिकायत पुलिस से की। जिस पर स्पोकेन सिटी पुलिस विभाग ने कहा कि 18 अक्टूबर को क्रम न्यूज़ चैनल पर चले पोर्न वीडियो को लेकर उसे कई शिकायतें मिली हैं। फिलहाल हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। ये घटना साइबर अटैक थी या फिर चैनल की कोई गलती? इसकी भी जांच हो रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close