उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि आज, मायावती ने किया रैली को संबोधित

 

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की आज पुण्यतिथि है। इस दौरान बसपा की अध्यक्ष मायावती ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली को संबोधित किया। साथ ही उनके सपनों को साकार करने का संकल्प भी लिया।

रैली को संबोधित किया

मायावती ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भाजपा राज में किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार बनने पर इस बार सबसे ज़्यादा जोर यहां के गरीब और बेरोज़गार नौजवानों को रोटी रोजी के साधन उपलब्ध कराने पर होगा। इस बार यही हमारी पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा भी होगा। केंद्र और राज्य की जो भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें बदले की भावना से रोका नहीं जाएगा।’

मुकाबला करके आगे बढ़ना है

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के मूवमेन्ट को समर्पित कांशीराम जी जानते थे कि जातिवादी व संकीर्ण ताकतें साम, दाम, दंड, भेद आदि हथकंडों से मूवमेन्ट को चुनौतियां देती रहेंगी, जिसका सूझबूझ से मुकाबला करके आगे बढ़ना है जिसका बेहतरीन उदाहरण यूपी है।’

बता दें कि कांशीराम डॉ. भीमराव आंबेडकर के बाद दलितों के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं। आज उनकी 13वीं पुण्यतिथि है। 9 अक्टूबर 2006 को उनका निधन हुआ था।

अफ़ग़ानिस्तान में नमाज के दौरान मस्जिद में हुआ बड़ा ब्लास्ट, 100 से ज़्यादा लोगों की मौत

यूपी के लखीमपुर में हुई हिंसा का विरोध करने के लिए कनाडा में हुआ रैली का आयोजन, लगाई न्याय की गुहार

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close