राष्ट्रीय

भक्ति के महापर्व की हुई शुरुआत , डोली पर सवार होकर आईं माँ दुर्गा

आस्था और भक्ति के महापर्व शारदीय नवरात्र की आज से शुरुआत हो गई है। इस बार माँ दुर्गा डोली पर सवार होकर आई हैं। देश भर में मां दुर्गा के मंदिरों की सजावट की गई है। इसके साथ ही रामलीला, गरबा और दुर्गा पूजा भी आज से शुरू हो जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र पर्व शुरू होता है जो नवमी तिथि तक चलते हैं। नवरात्र का यह त्योहार शक्ति की उपासना का त्योहार है, जिसमें मां के भक्त नौ दिनों तक मां के लिए व्रत रखते हैं और मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना करते हैं।

पश्चिमी भारत में डांडिया के रूप में मनाया जाता है

नवरात्रि हिंदुओं के पवित्र त्योहारों में से एक है। इस दौरान घर-घर में भजन-कीर्तन आदि का आयोजन होता है। शारदीय नवरात्रि को पूर्वी भारत में दुर्गापूजा और पश्चिमी भारत में डांडिया के रूप में मनाया जाता है।

पहला स्वरूप शैलपुत्री

मां दुर्गा का पहला स्वरूप शैलपुत्री का है। पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री के रूप में उत्पन्न होने के कारण इनको शैलपुत्री कहा गया। यह नव दुर्गाओं में प्रथम दुर्गा हैं। नवरात्रि के मौके पर देशभर में माता के मंदिर जगमगा उठे हैं। नवरात्री में कलश स्थापना का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है कि कलश के मुख में श्रीहरि भगवान विष्णु, कंठ में रुद्र और मूल में ब्रह्मा जी वास करते हैं। तथा इसके बीच में दैवीय शक्तियों का वास होता है।

भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं

घट स्थापना के लिए मिटटी का कटोरा, जौ, साफ मिट्टी, कलश, रक्षा सूत्र, लौंग इलाइची, रोली और कपूर, आम के पत्ते, पान के पत्ते, साबुत सुपारी, अक्षत, नारियल, फूल, फल।आदि सामग्री का प्रयोग होता है। मान्‍यता है क‍ि नवरात्रि के नौ दिनों तक विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से देवी दुर्गा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और विशेष फल की प्राप्ति होती है।

कुछ सख्ती और पाबंदियां

देश के सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ है लेकिन कोरोना के चलते कुछ सख्ती और पाबंदियां लगाई गई हैं। मंदिर में प्रवेश के दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का पूरा ध्यान रखना होगा। इसे लेकर कई मंदिरों में कमिटी भी बनाई गई है ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके और कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जा सके।

 

 

गोरखपुर : खुल गयी पुलिस की झूठी कहानी, मनीष गुप्ता हत्याकांड में CCTV ने पकड़ा पुलिस का झूठ

बाराबंकी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, दर्जनों लोगों के मरने की आशंका

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close