Crimeउत्तर प्रदेशप्रदेश

UP: भदोही में भाजपा नेता के भतीजे की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पुलिस की हिरासत में

 

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में भाजपा नेता के भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या की वजह ज़मीनी विवाद व पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

शौच करने घर के पास गया था

घटना भदोही के सुरियावा थाना क्षेत्र के गल्हैया गांव की है जहां भाजपा के मंडल महामंत्री मुकेश सिंह के भतीजे विशाल सिंह की 6 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक विशाल देर रात शौच करने घर के पास गया था, तभी कुछ रिश्तेदारों ने उसको पकड़ कर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जमकर मारा-पीटा और गड़ासे से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन घायल विशाल सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साथियों के साथ मिलकर यह हत्या की

भाजपा के मंडल महामंत्री मुकेश ने बताया कि 2013 में भी मृतक के पिता पर गोली चलाई गई थी जिसमें वह बच गए थे। गोली दीवार पर जाकर लगी थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हीं के रिश्तेदारों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर यह हत्या की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

शाहरुख़ खान से मिलकर भावुक हुए आर्यन, मम्मी गौरी लेकर पहुंची बर्गर लेकिन लाडले को नसीब हुआ दाल-चावल

सावित्री बाई फूले को यूपी पुलिस ने मारा थप्पड़, खींचा बाल…. विडिओ वायरल

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close