Main Slideजीवनशैलीस्वास्थ्य

हाइपरटेंशन से बचना है तो इन आहारों कहें ना, हो सकती है गंभीर बीमारियां

हाइपरटेंशन की समस्या आज कल बेहद आम हो गई है। छोटा हो या बड़ा लगभग हर उम्र का व्यक्ति इसका शिकार है। यह एक ऐसी बीमारी है जो कई अन्य रोगों के खतरे को बढ़ा देती है। हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में धमनी की दीवारों के खिलाफ रक्त का दबाव काफी बढ़ जाता है। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रह जाए तो कई तरह के हृदय रोगों का कारण बन सकती है। कई लोगों में वर्षों तक हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण नजर नहीं आते हैं। समय रहते अगर इसका इलाज नहीं किया जाए तो यह कई गंभीर समस्या का रूप ले लेती है। आज हम आपको बतायेंगे कि हाई ब्लड प्रेशर में किस तरह के खाने को नज़रअंदाज़ करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचे रहने के लिए सभी लोगों को ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिसमें सोडियम की मात्रा कम हो। खाने में नमक का इस्तेमाल कम करना चाहिए। इसके अलावा डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ, नमकीन चिप्स, ब्रेड, पिज्जा आदि का सेवन कम करना चाहिए।

शराब का सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं को बढ़ा सकता है। शराब में कैलोरी अधिक होती है जो अप्रत्याशित रूप में वजन बढ़ा सकती है। वजन बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा और अधिक हो जाता है। इसके अलावा शराब में मौजूद कुछ केमिकल्स और यौगिक, हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं से भी रिएक्शन कर सकते हैं जिससे गंभीर खतरा हो सकता है।

रेड मीट का ज़्यादा सेवन करने से रक्तचाप की समस्या और भी गंभीर हो सकती है। इसके साथ ऐसे रोगियों को वसायुक्त खाद्य पदार्थों का भी सेवन कम करना चाहिए। इसमें फुल क्रीम मिल्क, मक्खन आदि अधिक होता है। इसलिए इनके ज्यादा सेवन से परहेज करना चाहिए।

बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को आहार बेहद संतुलित रखने की आवश्यकता होती है। इसमें फल और सब्जियां अधिक खानी चाहिए। साथ ही डेयरी खाद्य पदार्थ चुनते समय कम वसा वाले विकल्पों का चयन करना चाहिए। इसके अलावा सैचुरेटेड फैट ,कोलेस्ट्रॉल और ट्रांस फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए। साबुत अनाज, मछली, मुर्गी और नट्स का सेवन अधिक करना चाहिए। सोडियम , मिठाई, मीठा पेय और रेड मीट का सेवन कम से कम करना चाहिए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close