Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा वार, किया संगठन में विस्तार

लखनऊ: यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए जहां सारी पार्टियां जी तोड़ मेहनत कर रही हैं, वहीं कांग्रेस भी अपना अस्तित्व बचाने में जुट गई है। कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा विस्तार किया है। साथ ही 3 नए उपाध्यक्ष भी बनाए हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने 1 संगठन महामंत्री, 11 महासचिव और 28 सचिव नियुक्त किए हैं।

बता दें कि कांग्रेस की ओर से जारी किये गए बयान में कहा गया है कि ‘पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उपेंद्र सिंह, मकसूद खान और जयवंत सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि दिनेश कुमार सिंह को संगठन महामंत्री नियुक्त किया है।’ इसके अलावा कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई थी, जिसका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को बनाया गया है। वहीं, दीपेंद्र हुड्डा और वर्षा गायकवाड़ इस कमेटी के सदस्य होंगे। इसके साथ ही महासचिव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी के पार्टी प्रमुख अजय लल्लू, सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना टीम की सदस्य होंगी।

वहीं उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 29 सितंबर से चुनाव प्रचार करेंगी। वह 29 सितंबर को मेरठ में और 7 अक्टूबर को आगरा में रैली करेंगी । इसके अलावा वह यूपी में मंडलवार रैलियों को संबोधित भी कर सकती है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 18 मंडल हैं और प्रियंका यूपी में रैली कर कांग्रेस के अस्तित्व को लगातार बचाने की कोशिश कर रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close