Main Slideतकनीकीव्यापार

Realme ने लॉन्च किया 50MP कैमरे वाला अफोर्डेबल फोन, ये होगी कीमत

नई दिल्ली: Realme ने अपना लेटेस्ट फोन C25Y भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन है। इसकी शुरुआती कीमत 10, 999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन रियलमी सी 25 का अपग्रेड मॉडल है, जिसे इसी साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था।

Realme C25Y के शुरुआती वेरियंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। वहीं सेकेंड वेरियंट में 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 11, 999 रुपये है। यह दोनों ही मॉडल ग्लेशियर ब्लू और मेटल ग्रे कलर में उपलब्ध है। साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो 4X डिजिटल जूम के साथ आता है। इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट कैमरा दिया गया है। यह फोन 1080p/30fps तक का वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं सामने की तरफ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

रियलमी के इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। Realme के इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W के चार्जर की मदद से तुरंत चार्ज हो जाती है और यह चार्जर बॉक्स के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का प्री ऑर्डर 20 सितंबर से दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close