Main Slideमनोरंजन

मिस्टर इंडिया मनोज पाटिल ने की सुसाइड की कोशिश, लगाए एक्टर साहिल खान पे गंभीर आरोप

मुंबई: मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने हाल ही में सुसाइड करने की कोशिश की है। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसके ज़रिये कुछ अहम खुलासे भी हुए। उन्होंने एक्टर व मॉडल साहिल खान पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। साथ ही साहिल पर मनोज ने उन्हें परेशान करने के भी इलज़ाम लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘साहिल खान उन्हें बिज़नेस में परेशान कर रहे हैं और उनके खिलाफ नेगेटिव पब्लिसिटी भी कर रहे है।’

साहिल ने सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए ‘फेक’ बताया। उन्होंने इसी के चलते एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि ‘ये सुसाइड फेक है।’ उन्होंने अपनी कांफ्रेंस में कहा कि ‘ जब मुझे मनोज पाटिल के सुसाइड की खबर पता चली, तो मेरा पहला रिएक्शन यही था की ये फेक है। मेरे नज़रिये से यह पूरी तरह से बुनी गई बातें है। पहली बात तो इस पुरे मामले में मुझसे डायरेक्ट कोई लेना-देना नहीं है। मैंने एक लड़के का साथ दिया है, जिसके साथ मनोज ने चीटिंग की है। बस उसी का खामियजा भुगत रहा हूं।’

साहिल ने अपने इंस्टाग्राम पर मनोज की एक फोटो भी शेयर की है। उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मनोज पाटिल 2 लाख स्टेरॉइड्स सकाम पार्ट 2।’ उसने मीडिया को बताया कि ‘आज से चार-पांच दिन पहले मेरे पास एक राज फौजदार नाम का लड़का आया था। उसने मुझसे
मनोज की कंप्लेंट की थी। राज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर मनोज के बारे में काफी कुछ कहा है। दरअसल मनोज ने राज को दो लाख रुपये का स्टेरॉइड्स बेचा है। उस लड़के से उसने पैसे लिए हैं, जब मनोज वापस नहीं कर रहा था। तो वो लड़का मेरे पास आकर कहने लगा कि आप ये बात सोशल मीडिया पर जाहिर करें ताकि मेरे पैसे मिल जाए, तो फिर मैंने मैं उसके सपोर्ट में कुछ पोस्ट कर डाले थे।’
साहिल ने आगे बताया कि ‘जब मुझे पता चला कि मनोज ने लेटर पर राज के नाम के बजाए मेरा नाम लिखा है, तो मैं शॉक्ड
हो गया। अगर मनोज कह रहे हैं कि मैं उन्हें सोशल मीडिया पर हैरेस कर रहा था, तो आखिर वजह क्या रही होगी। मेरे पैसे तो लिए नहीं, हीं
मेरी गर्लफ्रेंड के साथ भागे नही। मैंने वो पोस्ट इसलिए डाला है ताकि उस लड़के को न्याय मिल जाए। सोशल मीडिया पर मैंने उनकी रेकॉर्डिंग्स,वीडियोज, बैंक के बिल ये सब डाले हैं। तो वे मुझपर गुस्सा इस तरह से निकाल रहे हैं ताकि मैं विलेन बन जाऊं और उन्हें सारा इमोशनल सपोर्ट मिल जाए। हालांकि मैं बिलकुल भी डरा हुआ नहीं हूं। क्योंकि मैं सच के साथ हूं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close