Main Slideउत्तर प्रदेशखेलप्रदेश

Paralympic Games: सीएम योगी ने टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भाविनाबेन पटेल को दी बधाई

लखनऊ। भारतीय महिला पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल को टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में महिला एकल वर्ग के क्लास 4 इवेंट के फाइनल में रजत पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा कर दिया। हालांकि वह फाइनल में चीन की खिलाड़ी के हाथों हार गईं, लेकिन सेमीफाइनल में जीत के साथ ही उन्होंने रजत पदक पक्का कर लिया था।

उधर, सीएम योगी ने भी भाविनाबेन पटेल को इस जीत पर बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रीय खेल दिवस पर #Paralympics की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत की बेटी भाविना पटेल जी ने रजत पदक प्राप्त कर वैश्विक पटल पर समूचे देश का मान बढ़ाया है। आपकी इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। आपके स्वर्णिम भविष्य हेतु मंगलकामनाएं! जय हिंद!

पहली बार पैरालम्पिक में शामिल हुईं भाविना के रजत पदक जीतने से भारत ने टोक्यो पैरालम्पिक में अपना पहला पदक हासिल किया। भाविना ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही देश के लिए पदक पक्का कर लिया था। उनकी कोशिश स्वर्ण जीतने की थी, हालांकि ऐसा हो नहीं सका।

लेकिन भाविना ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह पहली भारतीय महिला पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने पैरालम्पिक में इस इवेंट में कोई पदक जीता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close