Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए सपा-कांग्रेस नेता, बीजेपी ने साधा निशाना

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में सपा और कांग्रेस नेताओं के शामिल नहीं होने पर बीजेपी ने उनपर जमकर निशाना साधा है।
बीजेपी ने सपा और कांग्रेस की निंदा करते हुए और कल्याण सिंह को पिछड़ों का सबसे बड़ा नेता बताते हुए अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने पर सवाल भी खड़े किए। इसके साथ ही यह भी दावा किया है कि अखिलेश और कांग्रेस के इस कृत्य से प्रदेश भर के पिछड़ों में गुस्सा है। इसके अलावा कल्याण के अंतिम संस्कार से किनारा करना पिछड़ी जातियों का अपमान है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के चलते शनिवार की रात को निधन हो गया था। वहीं करीब दो महीने से लखनऊ के एसजीपीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। कल्याण सिंह के निधन के बाद प्रदेश में तीन दिनों तक शोक सभा रखी गई थी। एक तरफ अंतिम संस्कार कार्यक्रमों में जहां पूरा प्रदेश और देश शामिल हुआ वहीं मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जैसे नेताओं के शामिल न होने से भाजपा और भाजपा के पिछड़ी जाति के मंत्रियों ने सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के इस रवैए से पिछड़े समाज को आघात पहुंचा है और समय आने पर सपा और कांग्रेस को दलित समाज इसका जवाब जरूर देगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह के निधन पर पूरा प्रदेश और देश शामिल हुआ था। लखनऊ से लेकर अलीगंढ, अतरौली, नरौरा घाट पर अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग भी शामिल हुए। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रहीं मायावती समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे। लेकिन उत्तर प्रदेश की सरज़मीं से जुड़े हुए मुलायम सिंह जिन्हें कल्याण सिंह अपना अभिन्न मित्र मानते थे, वो अंतिम दर्शन तक को नहीं आये।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close