Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में पांच सड़कों का नाम होगा कल्याण सिंह मार्ग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सम्मान में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने कहा है कि प्रदेश के पांच जिलों में पांच सड़कों का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जायेगा। इसमें अयोध्या ,अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज शामिल हैं।

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम ‘कल्याण सिंह’ मार्ग रखा जायेगा। इसके अलावा ,अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखने का विचार चल रहा है। इसकी जानकारी प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर दी।

दरअसल, साल 1990 में कल्याण सिंह ने प्रदेश भर में दौरा कर लोगों को राम मंदिर के लिए लोगों को प्रेरित किया था। इसके अलावा राम मंदिर अभियान को तेज करने में इन्होने बड़ी भूमिका निभाई थी। साथ ही, साल 1991 में कल्याण सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने यूपी में अपनी पहली सरकार बनाई थी और वह यूपी की जनता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और पार्टी में काफी लोकप्रिय हो गए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लखनऊ के एसजीपीजीआई में शनिवार रात को निधन हो गया था। वह लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में कुछ दिनों से भर्ती थे। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं बुलंदशहर के नरौरा में सोमवार शाम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close