Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक, मुख्यमंत्री धामी ने दिया निर्देश

देहरादून: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। इसके मद्देनजर उत्तराखंड में आज रविवार को एक दिन का राजकीय शोक रखा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर राज्य में आज दिनांक 22 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक रखा जाएगा।

वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के शोक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रक्षाबंधन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। लेकिन कुछ महिलाएं और बच्चियां सूचना न मिलने के कारण मुख्यमंत्री आवास पहुंच गईं। इस दौरान सीएम धामी ने उनसे राखी बंधवाई।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया।

वो बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। वह 89 वर्ष के थे।

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और अन्य दिग्गज नेता लखनऊ स्थिति आवास पर पहुंचे। यहां अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close