Main Slideमनोरंजन

‘न्यूड कलर’ बना बॉलीवुड की नई पसंद, जमकर हो रहा ट्रेंड

मुंबई। दुनियाभर में ब्राइट कलर्स का ट्रेंड तो हमेशा रहता है, लेकिन इन दिनों न्यूड कलर भी काफी पसंद किया जा रहा है। बॉलीवुड एक्टर्स से लेकर देश भर में इस कलर का ट्रेंड चल रहा है। ब्राउन फैमिली का ये शेड काफी शोफेस्टिकेटेड माना जा रहा है।

सेलेब्रिटीज़ न्यूड कलर को ना केवल रेड कारपेट बल्कि अपने पर्सनल फैशन में भी शामिल कर रहे हैं। ये रंग कैज़ुअल,पार्टी वेअर और यहां तक की अवार्ड शोज में भी पहना जा रहा है। बता दें की शादी के फैशन में भी ये कलर धूम मचा रहा है।

बॉलीवुड की नामी अभिनेत्रियां भी इस कलर को पेहेन रही हैं। अनन्या पांडे,जाह्नवी कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसी एक्ट्रेसेस न्यूड कलर की ड्रेस में स्पॉट की जा रहीं हैं।

कॉर्पोरेट जगत के फॉर्मल कपड़ों में भी इस रंग लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। केवल कपड़ों में भी नहीं,बल्कि न्यूड मेकअप भी बहुत ट्रेंड में है। न्यूड आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक्स भी काफी लोगों की पसंदीदा बनती जा रही हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close