प्रदेशस्वास्थ्य

प्रदेश में सर्विलांस एवं कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 1,83,270 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,94,67,980 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27 नये मामले आये हैं।

प्रदेश में विगत 24 घंटे में 24 लोग तथा अब तक 16,85,785 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6 हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 420 एक्टिव मामले हैं तथा 304 लोग होम आइसोलेशन में है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस एवं कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 23,67,468 वैक्सीन की डोज लगायी गई। पहली डोज 5,07,22,629 तथा दूसरी डोज 94,27,421 लगायी गयी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,01,50,050 डोज लगायी गयी हैं। उत्तर प्रदेश देश में 6 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाने वाला पहला राज्य है। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close