प्रदेश

यूपी सरकार जनहित एवं प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र से पहले सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद जनता से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने और लोकतंत्र के इस बड़े केंद्र, विधान मंडल की मानसून सत्र की कार्यवाही में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का मैं हृदय से स्वागत करता हूं।

उन्होंने कहा कि सरकार जनहित व प्रदेश के विकास से जुड़े हुए किसी भी मुद्दे पर सदन में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। इस प्रकार की किसी भी सकारात्मक पहल का हम स्वागत करते हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि विधान मंडल में भाग ले रहे सभी सदस्यगण अपने अनुभव व सकारात्मक ऊर्जा का लाभ प्रदेश की 24 करोड़ जनता को उपलब्ध कराएंगे।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधान मंडल देश का सबसे बड़ा विधान मंडल है। यहां से हम जो भी कार्य करते हैं, पूरे देश में उसका संदेश जाता है। यूपी सरकार जनहित एवं प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close