Main Slideखेलजीवनशैलीमनोरंजन

केएल राहुल के शतक से इम्प्रेस हुईं अथिया शेट्टी, इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल की परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं। केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में गुरुवार को शतक मारा था। इसे लेकर आथिया काफी एक्साइटेड हैं और उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर केएल राहुल का एक वीडियो शेयर किया।

अथिया शेट्टी लगभग एक महीने से इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड में टीम इंडिया और इंग्लैंड बीच टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। अथिया के साथ उनके भाई भी इंग्लैंड गए थे। अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राहुल के शतक का जश्न मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लाल दिल वाले इमोजी भी इसके कैप्शन में शामिल किए हैं।

अथिया ने जो वीडियो शेयर किया है वो स्टेडियम का नहीं बल्कि टीवी पर रिकॉर्ड किया गया है। हाल के हफ्तों में, अथिया और राहुल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हई हैं। जबकि वे शुरू में एक साथ किसी भी तस्वीर में नहीं दिखाई दिए, वे दोनों ईशांत शर्मा की पत्नी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एक साथ दिखाई दिए थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close