Main Slideखेलराष्ट्रीय

विनेश फोगाट के निलंबन पर परिवार ने उठाया सवाल, ससुर ने कहा- मेरी बहु नहीं कर सकती अनुशासनहीनता

नई दिल्ली: टोक्यो ओलिंपिक में हारने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय रेसलर विनेश फोगाट को निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद उनके ससुर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि विनेश अनुशासित है। वह घर में भी और ग्राउंड में भी अनुशासन के साथ रहती है। पहले इस तरह अनुशासनहीनता की बात सामने नहीं आई है। टोक्यो ओलिंपिक में अनुशासहीनता समझ से परे है।

राजपाल राठी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंगलवार को विनेश टोक्यो से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची और रात को अपने ससुराल खरखौदा पहुंची। ससुराल और मायके दोनों ही परिवारों ने विनेश का स्वागत किया। रात को घर पहुंची। ज्यादा बात नहीं हुई क्योंकि उसकी कोहनी में दर्द था।

टोक्यो कुश्ती के मुकाबले में ही कोहनी में चोट लग गई थी। बताया जा रहा है कि फ्रेक्चर है, जिसके इलाज के लिए सुबह ही दिल्ली के लिए निकल गई। चिकित्सकों से कोहनी की जांच करवाने के बाद ही पता लगेगा कि फ्रेक्चर कम है या ज्यादा। ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने का विनेश का मलाल है, वह देश की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी। रियो ओलिंपिक में भी घुटने में चोट की वजह से मुकाबले से हट गई थी। इस बार भी कोहनी में चोट लग गई। लेकिन ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना ही बड़ी उपलब्धि है। लगातार दो ओलिंपिक में विनेश ने देश का प्रतिनिधित्व किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close