Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना के बाद मारबर्ग वायरस ने फैलाई दहशत, आठ दिन में ही हो जाती है मरीज की मौत

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है। कई देशों में इसके संक्रमण के मामले कम हुए हैं तो कई जगहों पर बढ़ भी रहे हैं। भारत में भी तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच एक और वायरस की चुनौती सामने आ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गिनी में Marburg virus के फैलने की जानकारी दी है। WHO ने कहा है कि पश्चिमी अफ्रीका में यह अब तक का पहला मामला है। यह एक जानलेना वायरस है जो ईबोला संबंधित है और कोरोना की तरह जानवरों से इंसानों में आया है।

यह मारबर्ग वायरस कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है इस वायरस की मृत्यु दर 88 फीसदी तक होती है। अफ्रीका के डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ मात्शिदिसो मोएती ने कहा कि इस वायरस में दूर-दूर तक फैलने की क्षमता है, इसलिए हमें इसे जल्द से जल्द रोकने की जरूरत है।

सूत्रों के मुताबिक, अभी दो महीने पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गिनी में इबोला वायरस की दूसरी लहर के खत्म होने की घोषणा की थी, लेकिन इसके बाद एक नया और जानलेवा मारबर्ग वायरस आ गया। जिस व्यक्ति में इसके संक्रमण का पता चला है, उसे यह संक्रमण कैसे और कहां से हुआ, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close