प्रदेश

टोक्यो ओलंपिक: सीएम योगी ने कांस्य जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में ये भारत का चौथा पदक है। भारत ने 1980 के बाद हॉकी के खेल में ओलंपिक में पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है।

वहीं, भारत की इस जीत पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। ‘टीम इंडिया’ की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई ‘टीम इंडिया’।
जय हिन्द!’

बता दें कि भारतीय टीम एक समय 1-3 से पिछड़ रही थी लेकिन दबाव से उबरकर आठ मिनट में चार गोल दागकर जीत दर्ज करने में सफल रही।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close