Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

गुरजीत कौर के गोल ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष टीम के बाद महिला टीम ने भी इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को 1-0 से हराकर ओलंपिक के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसे लेकर तमाम राजनेताओं ने महिला हॉकी टीम को बधाई दी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी महिला हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “महिला हॉकी टीम #Tokyo2020 पर हर कदम के साथ इतिहास रच रही है। हम पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

वहीं, कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा “साकार हो रहा है भारत का सपना! हमारी महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है! भारत की पुरुष और महिला टीमें #Tokyo2020 ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं! मेरे पास अपने उत्साह और खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।” महिला हॉकी टीम को देश भर से बधाई मिल रही है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लवलीना ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इससे भारत को उम्मीद जगी है। खुशी है कि भारत की बेटियों ने अब तक दो पदक जीते हैं। महिला हॉकी टीम ने आज शानदार प्रदर्शन किया, पुरुष हॉकी टीम ने भी दिया शानदार प्रदर्शन।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close