Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

Tokyo Olympics 2020 : मीराबाई को मिल सकता है स्वर्ण पदक ? ट्विटर के शोरगुल की क्या है सच्चाई

नई दिल्ली: मीराबाई चानू से टोक्यो ओलिंपिक-2020 में पदक जीतने की उम्मीद थी। पूरे देश की यह उम्मीदें बीते शनिवार को पूरी हुईं जब मणिपुर की मीराबाई ने महिलाओं के 49 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। चानू ने कुल 202 किलोग्राम का भार उठा कर रजत पदक अपने नाम किया था। उन्होंने स्नैच में 87 किलोग्राम तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम भार उठाया। स्वर्ण पदक चीन की झीहुई हाउ के नाम रहा था जिन्होंने 210 किलोग्राम का भार उठाया और नया ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया। कांस्य पदक इंडोनेशिया की विंडी कैंटिका आइशाह के नाम रहा था उन्होंने 194 किलोग्राम भार उठाया था।

मीराबाई के रजत पदक जीतने के बाद एक अफवाह ने जोर पकड़ लिया है और यह अफवाह है कि मीराबाई का रजत पदक स्वर्ण में बदल सकता है- अगर ऐसा होता है तो भारतीय खेल में यह बहुत बड़ा इतिहास होगा और मीराबाई ओलिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलड़ी बन जाएंगी, लेकिन इस अफवाह ने जोर पकड़ा कहां से?

मीराबाई के रजत को स्वर्ण में बदलने वाली अफवाह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर से उपजी। अमेरिका के नागरिक काइल बैस का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि स्वर्ण पदक विजेता झुहुई का डोप टेस्ट होगा। बैस के ट्वीटर बायो में लिखा है कि ये हेमैन कैपिटल मैनेजमेंट के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर हैं। जैसे ही यह ट्वीट सोशल मीडिया पर आया कई यूजर्स ने यह मान लिया कि झुहुई ने कोई प्रतिबंधित पदार्थ लिया है और उनका स्वर्ण पदक रद्द कर मीराबाई चानू के रजत पदक को स्वर्ण में बदला जाएगा। सच हालांकि कुछ और है। सच यह है कि ओलिंपिक में 5,000 खिलाड़ियों का रैंडम डोप टेस्ट किया गया जिसमें प्रतियोगिता के बाद और पहले के नूमने शामिल हैं। अभी हालांकि यह अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि झुहुई का टेस्ट पॉजिटिव आएगा ही, चाहे उनका टेस्ट क्यों न हुआ हो। हालांकि अगर उनका टेस्ट पॉजिटिव आता है तो मीराबाई के खाते में स्वर्ण आ सकता है, लेकिन यह देखने वाली बात होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close