Main Slideउत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड कांग्रेस से हरीश रावत होंगे सीएम पद का चेहरा, प्रदेश अध्यक्ष बने गणेश गोदियाल

देहरादून: पंजाब में कुनबे में मची घमसान थमने के बाद बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए भी कांग्रेस पदाधिकारियों का एलान करके लंबे समय से चले आ रहे सियासी संकट पर विराम लगा दिया। वरिष्ठ और अनुभवी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर गणेश गोदियाल और उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर प्रीतम सिंह के नाम की घोषणा की। जबकि आर्येंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष, नेता विधायक दल, सह अध्यक्ष, संयोजक चुनाव कमेटी और कोषाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से नियुक्त कर दिया है।

हरीश रावत को अध्यक्ष,  प्रदीप टम्टा को उपाध्यक्ष, दिनेश अग्रवाल को संयोजन बनाया गया है। इनके अलावा नारायण राम आर्य, मंत्री प्रसाद नैथानी, हरीश धामी, विक्रम सिंह, नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, हेमेश खर्कवाल, हाजी तस्लीम अहमद, गोदावरी थपलियाल को सदस्य बनाया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close