प्रदेश

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनता दर्शन में उमड़ी भारी भीड़, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा आयोजित किये जा रहे जनता दर्शन के कार्यक्रमों के सकारात्मक व सार्थक परिणाम आ रहे हैं इसका कारण है कि जनता दर्शन में समस्याओं के हो रहे निस्तारण से प्रभावित होकर जनता दर्शन में भीड़ उमड़़ रही है।

केशव प्रसाद मौर्य अपने आवास-7 कालीदास मार्ग पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। लगभग 5 घण्टे लगातार चले जनता दर्शन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी की समस्या उनसे सीधे संवाद करते हुये सुनी व उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

जनता दर्शन में आये कई दिव्यांगजनों के पास उपमुख्यमंत्री स्वयं गये और उनकी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुये निस्तारित करने का विश्वास दिलाया। दिव्यांगजनों से मिलकर उपमुख्यमंत्री भावुक हो गये और उन्हे भोजन भी कराया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close