Main Slideखेलराष्ट्रीय

टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के खिलाडियों का होगा दबदबा, ये हैं ख़ास दावेदार

नई दिल्ली: भारत द्वारा टोक्यो ओलंपिक्स में काफी कोटे हासिल हुए हैं, जिसमे सिर्फ निशानेबाज़ी में ही 15 कोटे हासिल हुए हैं। ये अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। भारत के लिए निशाना साधने वाले खिलाड़ियों में अनुभव और युवा जोश का ऐसा मिश्रण है जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला। भारतीय दल में अधिकतर ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे।

अगर अनुभवी खिलाड़ियों की बात की जाए तो स्कीट में उतरने वाले मेराज अहमद ख़ान 45 साल, राइफ़ल खिलाड़ी तेजस्विनी सावंत 40 साल, संजीव राजपूत 40 साल, अंजुम मोदगिल 27 साल, अपूर्वी चंदेला 28 साल, दीपक कुमार 33 साल, पिस्टल खिलाड़ी अभिषेक वर्मा 31 साल और राही सरनोबत 30 साल की हैं।

युवा खिलाड़ियों की बात की जाए जो पूरे जोश के साथ टोक्यो में शूटिंग रेंज पर उतरकर निशानेबाज़ी की विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं, तो इनमें मनु भाकर, सौरव चौधरी, दिव्यांश सिंह पवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह और यशस्विनी देसवाल शामिल हैं। ये पांच युवा निशानेबाज़ पदक पर निशाना साध सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close