Main Slideजीवनशैलीस्वास्थ्य

सुबह ख़ाली पेट खाएं भीगे हुए चने, स्वास्थ्य को मिलेंगे गजब के लाभ

नई दिल्ली: चना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसके अलावा यह कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों को दूर कर शरीर को स्वस्थ और दिमाग को तेज बनाने में भी मदद मिलती है। अगर किसी के शरीर में आयरन की कमी हो तो उसे चने का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लोग चने का सेवन कई तरीकों से करते हैं। कुछ लोग इसे भून कर खाना पसंद करते हैं तो कई उबाल कर, तल कर या सब्जी के रूप में। हालांकि आप इसका सेवन किसी भी तरह से करिए, ये फायदा ही देता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मिलती है मदद 
इस कोरोना काल में इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है, ताकि शरीर बीमारियों से बचा रहे। इसके लिए चना एक बेहतर और सस्ता उपाय हो सकता है। रोजाना सुबह भीगे हुए चने खाने से न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि शारीरिक ताकत भी बढ़ती है और भरपूर एनर्जी भी मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल को करता है कम 
चने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद करता है। अगर रोजाना कम से कम आधा कप भीगे हुए चने का सेवन किया जाए, तो इससे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।

खून की कमी को करता है दूर 
चना आयरन का बेहतरीन स्रोत है और इसलिए यह शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में हीमोग्लोबिन के उत्पादन में भी मदद करता है। नियमित रूप से भीगा हुआ चना खाना फायदेमंद हो सकता है।

कब्ज की समस्या को करता है दूर 
चूंकि चने में फाइबर अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में यह पाचन से जुड़ी समस्याओं, जैसे कब्ज आदि को दूर करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या हो, उन्हें चने को रातभर पानी में भिगो देना चाहिए और सुबह उठकर खाली पेट उसका सेवन करना चाहिए। चने के साथ अगर गुड़ का भी सेवन करें तो इसका फायदा दोगुना हो सकता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close