Main Slideतकनीकीमनोरंजन

शेर्लिन चोपड़ा ने उठाया राज कुंद्रा की ब्लू फिल्मो के खेल से पर्दा, कहा- एक विडिओ के लिए मिलते थे 30 लाख

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और नामी बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बीती रात पोर्न फ़िल्में बनाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप लगे है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। इस पुरे मामले में इंडियन एडल्ट फिल्मों की दो सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियां – शेर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे ने महाराष्ट्र साइबर सेल को अपना स्टेटमेंटदर्ज करा दिया हैं। इन दोनों मशहूर अभिनेत्रियों के बयान में ही राज कुंद्रा का नाम उजागर हुआ है।

आपको बता दें मुंबई पुलिस ने इसी साल फरवरी में सॉफ्ट पॉर्नोग्राफी से जुड़ी फिल्में बनाने और उन्हें अपलोड करने का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद 26 मार्च को मुंबई पुलिस ने इसी मामले में गन्दी बात जैसे अश्लील वेब सीरीज के पांच पांच सीजन बनाने वाली और भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर जीतेन्द्र की सुपुत्री एकता कपूर का भी स्टेटमेंट लिया था।

पुलिस के मुताबिक राज कुंद्रा के खिलाफ पक्के सबूत हैं। FIR के मुताबिक इस मामले में राज कुंद्रा का नाम पुलिस के सामने शर्लिन चोपड़ा ने लिया था। पुलिस के मुताबिक शर्लिन चोपड़ा ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में धकेलने वाले राज कुंद्रा ही हैं। राज शेर्लीन को हर पोर्न विडिओ के लिए 30 लाख रुपये की पेमेंट देते थे । शर्लिन के मुताबिक उन्होंने राज कुंद्रा के लिए 15 से 20 अश्लील फ़िल्में शूट करवाई हैं।

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बयान जारी कर कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि इन अश्लील फिल्मो के रैकेट में राज कुंद्रा मुख्य आरोपी हैं। पुलिस को उनके खिलाफ कई ठोस सबूत हाथ लगे हैं, जिसके बाद ही सोमवार को उन्हें अरेस्ट किया गया। आज मुंबई पुलिस राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का दावा है कि राज कुंद्रा ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर यूके बेस्ड कंपनी बनाई थी और ये कंपनी ही पोर्न फिल्मों के लिए कई एजेंट्स को कॉन्ट्रैक्ट देती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close