Main Slideमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर पति निक जोनस ने लिखा क्यूट पोस्ट, शेयर की एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई को होता है। प्रियंका के बर्थडे का फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते हैं जिसकी वजह से उन्हें प्रियंका की पार्टी की तसवीरें देखने को मिलती है, हालांकि फैंस के हाथ इस बार मायूसी लगी। प्रियंका की शादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी की फोटोज़ सामने नहीं आईं, जब्कि निक और प्रियंका एक दूसरे का जन्मदिन कितने खास अंदाज़ में सेलिब्रेट करते हैं ये बात सब जानते हैं। हालांकि इस ख़ास दिन पर एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के लिए एक प्यारा से पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने प्रियंका के लिए अपना प्यार जगज़ाहिर किया। निक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

प्रियंका के जन्मदिन पर देर शाम किए गए इस पोस्ट में एक्ट्रेस के दो रूप नज़र आ रहे हैं। निक ने प्रियंका की दो फोटो शेयर की हैं एक फोटो उनकी हाल ही की है जिसमें पीच रंग की साड़ी में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही हैं वहीं दूसरी फोटो उनके बचपन के दिनों की है जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं। इन फोटोज़ को शेयर करते हुए निक ने लिखा, ‘जन्मदिन बहुत मुबारक हो मेरे प्यार। आप दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करती हैं। आज और हर दिन। लव यू’।

प्रियंका ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की। हां लेकिन अपनी इंसटाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस ने एक फोटो ज़रूर शेयर की है जिसमें व्हाइन की बोतल और ग्लास में रेड व्हाइन नज़र आ रही है। इस फोटो में एक्ट्रेस ने निक जोनस को टैग किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close