Main Slideमनोरंजन

जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, एक्ट्रेस की मैरिज गाउन वाली तस्वीरें हुई वायरल

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीन कैफ और विक्की कौशल के अफेयर के चर्च काफी बढ़ गए हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों कई बार इन हाउस पार्टी और बाहर साथ में स्पॉट हुए हैं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होती हैं। हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर कभी रिलेशनशिप में होने की बात नहीं की है।

अब बात और आगे बढ़ चुकी है। कहा जा रहा है कि दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के स्टाइलिस्ट और कॉस्ट्यूम डिजाइनर ऐश्ले रिबेलो ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि विक्की और कैटरीना बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

दरअसल, कैटरीना कैफ के बर्थडे पर ऐश्ले रिबेलो ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें विश बर्थडे विश किया। विश करने के लिए उन्होंने कैटरीना कैफ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें कैटरीना ने वेडिंग गाउन पहना हुआ है। ये तस्वीर फिल्म भारत के शूटिंग के दौरान की है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close