Main Slideजीवनशैलीमनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने बताया अपने फिटनेस का राज, जानें- वजन घटाने का आसान तरीका

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर सबसे फिट एक्ट्रेस की लिस्ट बनाई जाए तो इस सूचि में मलाइका अरोड़ा का नाम जरूर आएगा। 23 अक्टूबर 1973 को जन्मीं मलाइका 47 साल की हो चुकी हैं। हालांकि, आज भी एक्ट्रेस को देखकर कोई शायद ही यह अंदाजा लगा सके कि मलाइका का एक 18 साल का बेटा भी हैं। उनकी फिट बॉडी को देखकर हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उनकी फिटनेस का क्या राज है ?

इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे आप कई बार पढ़ चुके होंगे। कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वजन कम करने और फिट रहने का यह बेहतरीन तरीका है। और अगर बॉलीवुड की सबसे फिट ऐक्ट्रेस इस तरीके की तारीफ करें तो यकीन और बढ़ जाता है। जी हां, मलाइका अरोड़ा भी इंटरमिटेंट फास्टिंग की फैन हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे वह पूरे दिन खाकर भी खुद को फिट रखती हैं।

मलाइका अरोड़ा ने बताया कि वह पूरे दिन खाती हैं और डिनर के बाद 16 घंटे फास्ट करती हैं। उन्होंने ETimes को बताया कि वह शाम को 7-7.30 के बीच डिनर कर लेती हैं इसके बाद सुबह तक कुछ नहीं खातीं। अपना ये व्रत वह 16 से 18 घंटे बाद तोड़ती हैं। उन्होंने बताया कि वह गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करती हैं। उन्होंने बताया कि आप घी, कोकोनट ऑइल, नारियल पानी या जीरे का पानी ले सकते हैं। मलाइका बताती हैं कि वह अपना फास्ट नट्स के साथ तोड़ती हैं। वह मिक्स नट्स लेती हैं। लंच में वह कार्बोहाइड्रेट और अच्छे फैट्स वाला अच्छा मील लेती हैं।

मलाइका शाम को स्नैक्स लेती हैं फिर शाम 7-7.30 तक डिनर कर लेती हैं। डिनर में वह घर का बना खाना ही खाती हैं और इसमें सब्जियां, मीट, अंडे, दाल जैसी चीजें रखती हैं। डिनर के बाद वह कुछ नहीं लेतीं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग के कई फायदे
इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन कम करने के बाकी तरीकों से आसान इसलिए भी माना जा सकता है कि इसमें आपको डायटिंग नहीं करनी होती। शाम को डिनर जल्दी कर लेना है और सोते वक्त आपको भूखे रहने का अहसास भी नहीं होता। इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को आराम मिलता है और बॉडी डिटॉक्स होती है। यहां तक कि कुछ एक्सपर्ट्स ये भी दावा करते हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग से बढ़ती उम्र के निशानों जैसे झुर्रियों को कम किया जा सकता है। आयुर्वेद में भी स्वस्थ रहने के लिए शाम को जल्दी खाना खाने की सलाह दी जाती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close