अन्तर्राष्ट्रीय

पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है चीन के प्रति नफरत, जानिए इसके पीछे की वजह

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी काफी लम्बे समय से व्यक्तिगत स्वतंत्रता का गला दबा रही है। ह्यूमन राइट्स वाइलेशन के मामले चीन में अक्सर देखे जाते हैं जिसके वजह से तमाम देशों और वहां रहने वाले लोगों के बीच तेजी से अलोकप्रियता बढ़ रही है। कई देशों में तो उसके लिए नफरत पैदा हो रही है।

थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर ने पिछले सप्ताह एक सर्वे जारी किया है। यह सर्वे 17 ऐसे देशों में किया गया है, जो विश्व में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले हैं। इस सर्वे में औसतन 69 फीसद लोगों में चीन के प्रति नकारात्मक नजरिया मिला है। इस तरह का नजरिया होने का सबसे बड़ा कारण चीन में व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान न होना है।

ताइपे टाइम्स में प्रकाशित इस सर्वे में अस्सी फीसद लोगों ने यह माना है कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अंतरराष्ट्रीय मसलों को ठीक से हल नहीं कर सकते हैं। उनकी भी पिछले अलोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। ज्ञात हो कि इस साल के अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतने वालीं फिल्म निर्देशक क्लो झाओ ने 2013 में कहा था कि चीन ऐसा देश है, जहां हर तरफ झूठ फैला हुआ है। चीन की बढ़ती आर्थिक और सैन्य शक्ति के बावजूद यहां व्यक्तिगत स्वतंत्रता का तेजी से हनन हो रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close