प्रदेश

जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

आज सुबह नौ बजे से सीएम योगी ने पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार दरबार लगाया। इस दौरान प्रदेश के दूर दराज से आये लोगों ने सीएम के सामने अपनी समस्याएं रखीं।

सीएम योगी ने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद सीएम योगी ने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close