प्रदेश

यूपी: पिछले 24 घंटों में की गई 2 लाख 50 हजार से ज्यादा कोरोना सैंपल की जांच, एक्टिव मामले 1697

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,52,568 सैम्पल की जांच की है। प्रदेश में अब तक कुल 6,01,01,058 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 90 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 162 लोग तथा अब तक 16,82,741 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1697 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 1292 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पॉजिविटी दर 0.04 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,55,895 घरों के 17,23,63,547 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 3,05,40,558 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 55,32,965 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक प्रदेश में कुल 3,60,73,523 डोजें लगायी गयी हैं, जो देश में सर्वाधिक है। कल 7,83,588 लोगों को कोविड की डोज दी गयी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश 03 करोड़ लोगों को एक डोज लगावाने वाला देश में पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करे और कोविड के नये डेल्टा प्लस वेंरिएंट से स्वयं बचे तथा अपने आसपास के लोगो को भी बचाए।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close