Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

हैती के राष्ट्रपति की हत्या पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले- मेरी संवेदनाएं मोइसे के परिवार के लोगों के साथ

नई दिल्ली: कैरेबियाई देश हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या और प्रथम महिला पर हुए हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कहा गया कि ‘राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या और प्रथम महिला पर हमले से दुखी हूं। राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे के परिवार वालों और हैती के लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’

बता दें कि राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की उनके निजी आवास में मंगलवार देर रात को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को मार गिराया है जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से बेहद गरीब इस देश में हालात और खराब होने का अंदेशा है। हैती के राष्ट्रीय पुलिस बल के प्रमुख लेओन चार्ल्स ने बताया कि संदिग्ध बंदूकधारियों ने तीन पुलिस अधिकारियों को बंधक बना लिया था जिन्हें बुधवार रात तक मुक्त कराया गया।

मोइसे की हत्या देश में गहराते राजनीतिक एवं आर्थिक संकट तथा गिरोह हिंसा बढ़ जाने के बीच हुई। मोइसे के अधिकारवादी शासन से देश में निरंतर अस्थिरता एवं गुस्सा बढ़ रहा था। इस हमले में मोइसे की पत्नी एवं प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे को भी गोली लगी थी, जिनका इलाज चल रहा है। अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने कहा कि सुरक्षा का जिम्मा पुलिस और सेना दोनों के हाथों में है। अमेरिका महाद्वीप के इस सबसे गरीब देश में तानाशाही का इतिहास रहा है और राजनीतिक उथल-पुथल लोकतांत्रिक शासन कायम करने में बाधा बनी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close