Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में हाई हील पहन कर परेड करती महिला सैनिकों की वायरल हुई तस्वीर, भड़के लोग

नई दिल्ली: यूक्रेन की राजधानी कीव में महिला सैनिकों के हाई हील सैंडल पहनकर परेड करने पर बवाल मचा हुआ है। लोगों ने इसे सेक्सिज्म से जोड़ते हुए गुस्से का इजहार किया है। विपक्षी नेताओं ने भी इसे महिला और पुरुष के बीच भेदभाव से जुड़ा मामला बताया है। आरोप है कि परेड के दौरान इस महिला सैनिकों को खूबसूरत दिखाने के लिए सैन्य जूतों के जगह पर हाई हील की सैंडल पहनने के लिए कहा गया।

बता दें, रक्षा मंत्रालय की सूचना साइट अर्मिएन्फोर्म ने कैडेट इवाना मेडविड के हवाले से कहा, “आज पहली बार हील शूज में प्रशिक्षण हो रहा है यह सेना के जूतों की तुलना में थोड़ा कठिन है लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं।” लेकिन यह पोस्ट अधिकारियों पर ही उल्टा पड़ गया क्योंकि कई लोगों का मानना ​​​​है कि ऐसे जूते पहनाकर महिला सैनिकों को परेड करा उनका यौन शोषण करना है। रक्षा मंत्रालय पर सेक्सिज्म और मिसोजिनी का आरोप लगाया जा रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स रही नहीं बल्कि संसद के नेताओं ने भी सरकार के इस कदम की आलोचना की है। यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको के करीबी नेता संसद में सैंडिल लेकर पहुंचे और रक्षा मंत्री से कहा कि परेड के लिए वह भी हाई हील्स पहनें। हाई हील्स से पहनने से होने वाले नुकसानों के बारे में करते हुए एक नेता ने कहा, इससे हानिकारर और मूर्खतापूरण विचार की कल्पना करना भी कठिन है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close