Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड के नए सीएम बने पुष्कर सिंह धामी, कुछ ही देर में लेंगे शपथ

देहरादून: उत्तराखंड में चार महीने के अंदर तीसरा मुख्यमंत्री चुनकर भाजपा ने चुनावी साल में युवा चेहरे पर दांव खेला है। खटीमा सीट के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी रविवार को प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

पहले वे शनिवार को ही शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जानकारी दी कि आज शाम पांच बजे राजभवन में मुख्यमंत्री और सभी मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले यह चर्चा थी कि आज केवल पुष्कर सिंह धामी ही शपथ ग्रहण करेंगे।

धामी के नाम की घोषणा करके भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर सियासी पंडितों को चौंका दिया। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में गिने जा रहे दिग्गज नेता सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धनसिंह रावत समेत कई बड़े नाम निर्णायक क्षण में पिछड़ गए।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close