Main Slideप्रदेश

दिव्यांग महिला को देख केशव प्रसाद मौर्य ने रुकवाया अपना काफिला, हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा जनपद से आई दिव्यांग महिला श्रीमती रेनू देवी को पर्याप्त इलाज कराने तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। केशव प्रसाद मौर्य अपने अयोध्या दौरे पर जाने के लिए जैसे ही अपने आवास से बाहर निकले उनकी नजर अपने आवास के बाहर व्हील चेयर पर नाबालिग बेटे के साथ बैठी महिला पर पड़ी, उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और महिला के पास गए। उसकी समस्या सुनी और समस्या के समाधान के लिए उससे प्रार्थना पत्र भी लिया।

दिव्यांग एवं विधवा महिला की समस्या से भावुक हुए उपमुख्यमंत्री ने तुरंत अपने पास से दिव्यांग व विधवा महिला की आर्थिक मदद की और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके इलाज के लिए जो भी व्यवस्था करनी होगी, वह कराई जाएगी तथा अन्य प्रकार की जो भी समस्याएं होंगी, उसका भी निदान कराया जायेगा। उनके भरण-पोषण आदि का भी पर्याप्त व्यवस्था कराई जाएगी।

पीड़ित महिला श्रीमती रेनू देवी पत्नी स्वर्गीय मुकेश सिंह जनपद आगरा के ग्राम सोनिगा, मौजा हाजीपुर खेड़ा, तहसील-एत्मादपुर की रहने वाली हैं, जो अपनी समस्या लेकर आज उप मुख्यमंत्री आवास पर आयी थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close