Uncategorizedउत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अचानक हुए दिल्ली रवाना, सारे कार्यक्रम किए रद्द

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री के आज कई कार्यक्रम तय थे। लेकिन, अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर वह बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री आज जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। तीरथ सिंह रावत नड्डा को चिंतन शिविर में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली जाने से पहले कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर चर्चा होगी।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री को भाजपा संगठन की ओर से बुलाया गया है। हालांकि इसकी ठोस वजह नहीं बताई जा रही है। सूत्रों का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री से उपचुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय कर सकता है।

बताते हैं कि इस मसले पर चिंतन शिविर में भी पार्टी के कोर ग्रुप के कुछ प्रमुख नेताओं के बीच चर्चा हो चुकी है। अब इस विषय पर केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री से चर्चा करेगा। प्रदेश में विधानसभा की दो सीटें खाली हैं।

चर्चा है कि मुख्यमंत्री गंगोत्री सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन इसमें सबसे बड़ा पेंच चुनाव आयोग की उपचुनाव पर लगी रोक है। मुख्यमंत्री को 10 सितंबर से पहले चुनकर आना है। इन सभी पहलुओं पर केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हो सकती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close