Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशस्वास्थ्य

यूपी में अबतक 41 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज प्राप्त कर लिए हैं: सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास, 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम निर्यात के संबंध में कार्ययोजना बनाकर आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कल 8.24 लाख लोगों ने टीका-कवर प्राप्त किया है। प्रदेश में अब तक 2.72 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई गई हैं। 41 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज प्राप्त कर लिए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराया गया कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेजी से संचालित है। जून माह के लिए प्रदेश में 01 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य तय किया गया है। इस माह अब तक 89 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराया गया कि गांवों में ब्लॉक को आधार बनाकर वैक्सीनेशन को तेज करने का पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। 01 जुलाई से क्लस्टर आधारित इस कार्ययोजना को सभी जिलों में लागू किया जाएगा। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 2.69 लाख कोविड-19 टेस्ट किए गए हैं। इसी अवधि में संक्रमण के 208 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 302 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं। 2,205 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि प्रदेश में दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। वर्तमान में 3,666 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। प्रदेश में रिकवरी दर 98.5% हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1% है। प्रदेश में अब तक 5.59 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि मेडिकल ऑक्सीजन के क्षेत्र में प्रदेश आत्मनिर्भर हो रहा है। सभी 75 जिलों में 500 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक 110 प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close