Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशस्वास्थ्य

वैक्सीनेशन को और गति देने के लिए क्लस्टर माॅडल आफ वैक्सीनेशन के पायलट प्रोजेक्ट अभियान का अच्छा परिणाम मिल रहा है: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,69,472 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,69,99,840 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 208 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 302 लोग तथा अब तक 16,78,788 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,666 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 2,208 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिविटी दर 0.1 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.5 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,21,571 घरों के 17,22,17,441 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 8,24,008 लोगों को वैक्सीन की डोज लगायी गयी है। अब तक कुल 2,71,85,347 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि 21 जून से वैक्सीनेशन को और गति प्रदान करने के लिए क्लस्टर माॅडल आफ वैक्सीनेशन के पायलट प्रोजेक्ट अभियान का अच्छा परिणाम मिल रहा है। टीका सुरक्षित और प्रभावी है इसलिए टीकाकरण अवश्य करायें। उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों से आने वाले लोग अपनी जांच अवश्य करायें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close